खटीक समाज सुधार महाबैठक 27 सितंबर को: माण्डकला (नगरफोर्ट) में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर होगा गहन मंथन

IMG-20260804-WA0013

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

​टोंक/राजस्थान खटीक समाज की एक महत्वपूर्ण समाज सुधार बैठक आगामी रविवार, 27 सितंबर 2026 को टोंक जिले के नगरफोर्ट क्षेत्र स्थित माण्डकला में आयोजित की जाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली

कुप्रथाओं और बुराइयों को समाप्त कर समाज को एक नई दिशा देना है।​स्वामी अमित भारती जी महाराज के निर्देशानुसार जारी इस विशेष आमंत्रण के तहत, यह बैठक माण्डकला की जाट धर्मशाला में दोपहर 01:00 बजे से शुरू होगी।इन प्रमुख बुराइयों पर होगा कड़ा मंथन​समाज के प्रबुद्ध जनों का मानना है कि वर्तमान समय में कुछ कुप्रथाएं समाज की

प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बन गई हैं। बैठक में विशेष रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर विचार-विमर्श कर कठोर निर्णय लिए जाएंगे:​मृत्युभोज की प्रथा पर रोक​अशिक्षा का उन्मूलन और बच्चों की पढ़ाई पर जोर​शराब सेवन और उससे होने वाले दुष्प्रभावों की

रोकथाम​दहेज प्रथा का कड़ा विरोध और उस धन का उपयोग समाज की उन्नति में करना​शादियों और अन्य आयोजनों में फिजूलखर्च व दिखावे पर लगाम लगाना​फिजूलखर्ची से बचाए गए पैसों को जरूरतमंद और मेधावी बच्चों की शिक्षा व विकास में लगानावेदांत

केसरी पिंगलाचार्य श्री 1008 स्वामी परमानंद भारती जी महाराज का मिलेगा मार्गदर्शन​इस ऐतिहासिक समाज सुधार बैठक में वेदांत केसरी पिंगलाचार्य संत श्री श्री 1008 स्वामी परमानंद भारती जी महाराज

का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।कार्यक्रम विवरण एक नजर में:​दिनांक: रविवार, 27 सितंबर 2026​समय: दोपहर 01:00 बजे​स्थान: जाट धर्मशाला, माण्डकला, नगरफोर्ट, जिला टोंक (राजस्थान)​निवेदक: समस्त खटीक समाज

About The Author