वीएमओयू ने प्रवेश की तिथी बढाई अंतिम तिथी 25 अगस्त 2026
वीएमओयू ने प्रवेश की तिथी बढाई अंतिम तिथी 25 अगस्त 2026
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा/वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा जुलाई 2026 हेतु प्रवेश आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 तक बढा दी गई है। उक्त जानकारी देते हुए अध्ययन केन्द्र श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय, शाहपुरा के मुख्य समन्वय प्राचार्य डाॅ. पुष्करराज मीणा द्वारा बताया
गया कि वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में विभिन्न एम.ए. (स्नातकोत्तर) बी.ए./बी.एससी.( स्नातक) व डिप्लोमा तथा प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में जुलाई 2026 सत्र् में आनलाईन प्रवेश प्रक्रिया चालू है। उक्त कार्यक्रमों में आनलाईन प्रवेश हेतु विद्यार्थी अपनी एबीसी आई0डी0 के माध्यम से निर्मित डेब आई0डी0 से आवेदन कर सकते है।
आवेदन से पूर्व विद्यार्थी ध्यानपूर्वक अपनी डेब आई0डी0 में उल्लेखित अपने नाम, पिता, माता का नाम जन्म तिथी, मोबाईल नम्बर एवं ईमेल आई डी की जाॅंच अपनी सैकेण्ड्री, सी0सैकेण्ड्री,
स्नातक,स्नात्कोत्तर एवं धारित अन्य अंकतालिकाओं से कर लेवे। उल्लेखनीय है कि यह विश्वविद्यालय राज्य सरकार का एक मात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जिसमें महिलाओं को राज्य सरकार की दूरस्थ बालिका शिक्षा योजना के द्वारा शुल्क का पुर्नभरण
किया जाता है, साथ ही सभी प्रवेशरत् छात्रों को पाठ्य सामग्री का आनलाईन विकल्प भरने पर शुल्क में 15 प्रतिशतः की छूट प्रदान की जा रही है एवं अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा शुल्क के पुर्नभरण का भी प्रावधान है।
नियमित विद्यार्थी द्वारा विश्वविद्यालय से एक ही सत्र् में नियमित के साथ दो डिग्री अथवा डिप्लोमा व प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश लिया जा सकता है। समन्वयक प्रो. मूलचन्द खटीक ने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रम बीए, बीजे, बीएलआईएस एवं बीएससी तथा स्नातकोत्तर में अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान,पुलिस
प्रशासन, हिन्दी, इतिहास, अंग्रेजी, संस्कृत, शिक्षा, राजस्थानी, समाजशास्त्र, भूगोल शामिल हैं। इसके अलावा एमकॉम, एमबीए, एमएससी गणित ,वं कम्प्यूटर विज्ञान में भी पीजी कर सकते हैं । साथ ही योगा, मास कम्युनिकेशन, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, संस्कृत एवं पर्यटन, जलग्रहण प्रबंध, कम्प्यूटर अकाउंटिंग एवं मैनेजमेंट में डिप्लोमा, व फलित ज्योतिष, महात्मा गाँधी नरेगा में सर्टिफिकेट के पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।
गांव एवं तहसील स्तर के छात्रों रोजगार प्राप्त व्यक्ति कम पढ़े लिखे व्यक्तियों के लिए पंचायतीराज प्रोजेक्ट नरेगा मेट एवं सामाजिक समस्याओं संबंधी महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम का अध्ययन विद्यार्थी घर बैठे प्राप्त कर सकता है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्र वि0वि0 की वेबसाइट www.vmou.ac.in पर प्रवेश विवरणिका का अध्ययन कर आनलाईन प्रवेश प्राप्त कर सकते है।