शाहपुरा-बनेड़ा क्षेत्र की सड़कों के लिए 18.48 करोड़ रुपये स्वीकृतविधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने जताया आभार

IMG-20260808-WA0010

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए मिसिंग लिंक एवं नॉन-पेचेबल (गैर डामरीकरण) सड़कों के निर्माण के लिए कुल 18 करोड़ 48 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से क्षेत्र के अनेक गांवों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।

विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इन स्वीकृतियों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को बेहतर सड़क सुविधाएं मिलेंगी।स्वीकृति के तहत 11 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबाई के चार मिसिंग लिंक सड़क कार्य किए जाएंगे।

इनमें हाथीपुरा-दुगलला, राक्षी-सुनार की कुई कोडलाई, अमरपुरा-भीलों का खेड़ा सरदारपुरा तथा डाबला चांदा-मीणों का झोपड़ा-आंटोली मार्ग शामिल हैं।इसके अलावा 6 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से 31.10 किलोमीटर लंबाई के 12 नॉन-पेचेबल सड़क कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

इनमें बरच्छखेड़ा-आंटोली, अरनिया रासा-मदनपुरा, बरला-हरिराम, तस्वारिया बांसा-हरिराम, भोजपुर-खारी खेड़ा, कनेछनकलां-कनेछनखुर्द, प्रतापपुरा-रायपुर, ए.आर. खेड़ा हेतम, ए.आर. चमनपुरा, सरदारनगर-लसाड़िया तथा चमनपुरा-देवपुरा सहित अन्य ग्रामीण मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।

विधायक बैरवा ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी तथा विकास कार्यों को नई मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार भविष्य में भी क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

About The Author