आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों की जिला निर्वाचन अधिकारी

IMG-20260808-WA0013

ने की समीक्षाचुनाव संबंधी सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करे, अधिकारी रहें अलर्ट मोड पर- जिला निर्वाचन अधिकारी

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों, रिटर्निंग

अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संधू ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा एवं आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही उसका जिलेभर में सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की जाएं।उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक

किया जा सके तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी चुनाव को देखते हुए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का चिन्हीकरण, मतदान दलों के प्रशिक्षण, ईवीएम एवं वीवीपैट की उपलब्धता तथा अन्य निर्वाचन संबंधी

तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अलर्ट मोड पर कार्य करें।उन्होंने मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, शेड, रैंप, विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त फर्नीचर, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के

निर्देश दिए।बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि चुनाव से संबंधित प्रत्येक व्यवस्था समय रहते पूर्ण कर ली जाए, ताकि आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 का निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं

सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन हरीतिमा,एडीएम सिटी प्रतिभा देवटिया सहित नगर निकाय व पंचायत राज चुनाव के समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी, जिले के समस्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author