पीपलून्द में चारागाह दर्शन, ग्राम गौरव सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों का लोकार्पण

IMG-20260809-WA0021

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

पीपलून्द, जहाजपुर।जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पीपलून्द में चारागाह दर्शन, ग्राम गौरव सम्मान समारोह एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर जी, माननीय सांसद श्री दामोदर अग्रवाल जी एवं जहाजपुर-कोटड़ी विधायक श्री गोपीचंद मीणा जी की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर ग्राम के विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। साथ ही ग्राम की प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम में ग्रामवासियों द्वारा अतिथियों का

आत्मीय स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों ने विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर पीपलून्द के संकल्प के साथ क्षेत्र के विकास को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

About The Author