शिक्षा मंत्री से राष्ट्रीय समृद्ध खटीक समाज सेवा संस्थान के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार

IMG-20260809-WA0022

शिक्षा मंत्री से राष्ट्रीय समृद्ध खटीक समाज सेवा संस्थान के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंटरा ष्ट्रहित, समाज सेवा एवं शैक्षिक उन्नयन के कार्यों से कराया अवगत

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

जहाजपुर। राष्ट्रीय समृद्ध खटीक समाज सेवा संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर संगठन की गतिविधियों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर संगठन की सामान्य परिचयात्मक बैठक नरेंद्र मोदी अमृत वाटिका में आयोजित हुई,

जिसमें संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक सरोकारों, शिक्षा एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राष्ट्रीय समृद्ध खटीक समाज सेवा संस्थान राष्ट्रहित, समाज सेवा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से प्रेरित होकर समाज में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता एवं सेवा भावना को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहा है।

संगठन का उद्देश्य समाज के सर्वांगीण विकास के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।भेंट के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण निर्माण, विद्यार्थियों में संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का विकास तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक सेवा कार्यों को पहुंचाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं एवं सामाजिक गतिविधियों से भी शिक्षा मंत्री को अवगत कराया।इस अवसर पर उपस्थित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सीताराम खींची, प्रदेश सचिव छगन खींची, संरक्षक राजमल खींची, संरक्षक ताराचंद चन्देल, प्रदेश प्रवक्ता श्यामलाल चावला, प्रदेश सह सचिव रतन लाल पहाड़िया, कोटड़ी तहसील अध्यक्ष मूलचंद सोलंकी, शाहपुरा जिला उपाध्यक्ष राजेश

सोलकी, शाहपुरा संरक्षक श्याम लाल खींची, शाहपुरा शहर अध्यक्ष रमेश टेपण, शाहपुरा तहसील अध्यक्ष त्रिलोक खींची तथा कोटड़ी तहसील संगठन मंत्री सत्यनारायण नखींची(बीरधोल) ,धनराज चन्देरिया शाहपुरा,लादू खटीक मांडलगढ़ व राजेन्द्र

चन्देरिया शाहपुरा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री के समक्ष संगठन की ओर से राष्ट्रहित, समाज सेवा, शिक्षा एवं संस्कार आधारित सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

About The Author