गाँधी दर्शन संस्थान के तत्वावधान में मनाया अगस्त क्रान्ति सप्ताहअगस्त क्रान्ति की गूंज से हिली अंग्रेजी हुकूमत की नींव
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा/रविवार को शाहपुरा में अगस्त क्रांति दिवस का आयोजन महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान जिला भीलवाड़ा के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के निर्देशानुसार महात्मा गांधी स्मारक, उपखण्ड कार्यालय, शाहपुरा में मनाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अगस्त क्रांति के महान क्रान्तिकारियों को नमन कर उनके योगदान को याद किया जायेगा |
कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर, पूर्व विधायक प्रत्याशी राजकुमार बैरवा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर सोलंकी, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय मेहता के आतिथ्य में आयोजित किया गया जिसका संचालन संयोजक अविनाश शर्मा ने किया।
इस अवसर पर राजकुमार बैरवा ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। यह दिवस भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की स्मृति में हर वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है।
संदीप जीनगर ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुए आंदोलन में जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, आचार्य जे.बी. कृपलानी सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया।रामेश्वर सोलंकी ने कहा कि 1942 का आंदोलन स्वतंत्रता प्राप्ति की अंतिम बड़ी जनक्रांतियों में से एक था और इसने 1947 में भारत की स्वतंत्रता की पृष्ठभूमि को मजबूत किया।
अगस्त क्रांति दिवस का संदेश: स्वतंत्रता, लोकतंत्र, एकता, जनभागीदारी और अन्याय के विरुद्ध सीधा संघर्ष था। संयोजक अविनाश शर्मा ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को उठी अगस्त क्रांति की गूंज ने अंग्रेजी हुकूमत को यह एहसास करा दिया कि भारत अब गुलामी स्वीकार करने वाला नहीं है। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान पार्षद डॉ इशाक खान, युवा
संयोजक प्रियेश सिंह यदुवंशी, पूर्व पार्षद प्रभु सुगंधी, धनराज जीनगर, अत्तू ख़ान कायमखानी, इकबाल रंगरेज, विपुल जैन, प्रिंस खटीक यूथ कांग्रेस प्रवक्ता केशव सपूत, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष राकेश लोहार, सचिव सूरज सोनी सहित जन्मदिन आयोजन में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।