कोली समाज शाहपुरा ने नवचयनित प्रतिभाओं का किया सम्मान, शिक्षा को बढ़ावा देने की घोषणाएँ

IMG-20260811-WA0003

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा/कोली समाज शाहपुरा की ओर से रविवार को पावरलूम परिसर, शाहपुरा में समाज की प्रतिभाओं एवं सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों,

समाजबंधुओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।समारोह में चिकित्सा विभाग , से लक्ष्मी कोली पुत्री नाथूलाल कोली (आमेरिया), ओमप्रकाश पुत्र पप्पूलाल कोली (खण्डवाल), केसरीमल पुत्र लक्ष्मीनारायण (खण्डवाल) तथा गौतम कोली पुत्र सम्पतलाल कोली (भाकर) चयनित होने वाले को सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा विभाग में द्वितीय श्रेणी वरिष्ठ अध्यापक पद प्रतीका कोली पुत्री मिश्रीलाल (सकरवाल)

,डाक विभाग से भारती कोली पिता रामस्वरूप बछापरिया, खेल में उत्कृष्ट कार्य के लिए वांलिबाल में नेशनल प्लेयर खुशबू कोली पिता गणेश लाल रोदिया कार्यक्रम में पूर्व में आयोजित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की लिखित प्रतियोगिता में चयनित एवं भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से विद्यार्थियों में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी सेवाओं के प्रति रुचि बढ़ेगी।

सेवा.नि.सुंदरलाल कोली ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए घोषणा करते हुए कहा कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹1,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

उनकी इस घोषणा का उपस्थित समाजबंधुओं ने स्वागत किया। सेवा.नि. लादूलाल कोली ने विद्यार्थियों में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं विचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों को डॉ. अंबेडकर की जीवनी की पुस्तकें उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना समय की आवश्यकता है। सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं का सम्मान तथा विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि एवं

प्रेरणादायी पुस्तकों की घोषणा समाज में शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम के अन्त में समाज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश,वरिष्ठ अध्यापक महेश कुमार, समाज अध्यक्ष नरेश कुमार, सामुहिक विवाह समिति अध्यक्ष शंकरलाल, सचिव बरदी चन्द ,हाथ करघा सहकारी समिति मंत्री नाथूलाल, रामकिशन, रामचंद्र,

रामस्वरूप,संम्पत,छोटूलाल, राजकुमार, महेंद्र,भगवत, शांति लाल, कन्हैयालाल (खाना), बल्लू भाई,रवि कुमार, आदि समाज बन्धुओं व महिलाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये।

About The Author