अर्पित कसेरा बने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के नगर अध्यक्षसनातन धर्म के प्रति समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

IMG-20260811-WA0065

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा। सनातन धर्म के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं ईमानदारी से किए जा रहे कार्यों को देखते हुए अर्पित कसेरा को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल तेली ने नियुक्ति पत्र जारी कर अर्पित कसेरा को नई जिम्मेदारी सौंपी।

उन्होंने विश्वास जताया कि अर्पित कसेरा संगठन के प्रति पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।गोपाल लाल तेली ने कहा कि अर्पित कसेरा की सनातन धर्म के प्रति लगन, निष्ठा एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनसे उम्मीद है कि वे नगर क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देंगे और अधिक से अधिक युवाओं एवं कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि अर्पित कसेरा अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी तत्परता से निर्वहन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल को नगर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।अर्पित कसेरा की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

About The Author