शाहपुरा की राजनीति में SDPI बनेगी मज़बूत तीसरा मोर्चाराजनीतिक संवाद कार्यक्रम में 10 वार्डों की पहली सूची जारी
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) शाहपुरा विधानसभा कमेटी द्वारा आगामी नगर पालिका चुनाव के मद्देनज़र एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संवाद एवं चुनावी बैठक स्टेट कमेटी सदस्य अब्दुल रजाक अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर काज़ी सैयद शराफत अली तथा विशिष्ट अतिथि मुफ्ती कमर खान मिस्बाही रहे।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सिराजुद्दीन शाह ने चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार, वार्ड स्तर पर जनसंपर्क अभियान तथा चुनावी तैयारियों पर विस्तृत जानकारी दी।बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद यूसुफ मोहम्मद सिलावट ने कहा कि शाहपुरा की जनता स्थानीय समस्याओं के समाधान और जनहित के मुद्दों पर एक मज़बूत राजनीतिक विकल्प की अपेक्षा रखती है।
उन्होंने कहा कि SDPI सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए जनता की आवाज़ बनकर शाहपुरा की राजनीति में एक मज़बूत तीसरे मोर्चे के रूप में उभर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में संगठन को मज़बूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज़ करने तथा स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा
बनाकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया।बैठक में जाकिर देशवाली, ताजुद्दीन उस्ता सहित विधानसभा कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मोहम्मद अली खान ने किया।