स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लाह से संपन्न

IMG-20260816-WA0065

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा

पी एम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय पर्व)समारोह हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य महोदया रीता धोबी द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रधानाचार्य महोदया ने अपने प्रेरणादायी

उद्बोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति पैरोडी के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।

राजस्थानी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत कर दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संस्कृत भाषण ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत भाषा के महत्व को रेखांकित किया।कार्यक्रम में समूह गान ‘अनेकता में एकता’ के माध्यम से देश की विविधता में निहित एकता का सुंदर संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के बैंड दल द्वारा शानदार बैंड वादन प्रस्तुत किया गया, जिसने समारोह में विशेष आकर्षण पैदा किया।इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया गया। कदम से कदम मिलाकर अनुशासित ढंग से की गई परेड ने सभी को प्रभावित किया। विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, एकता, सद्भाव और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले समस्त बच्चों को पारितोषिक वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन उत्सव जयंती प्रभारी इंदिरा जैन ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उप प्राचार्य पीयूष गदिया, सुरेंद्र सिंह बारेठ,

शिव प्रसाद शर्मा, दुर्गेश पारिक, राकेश कुमार खटीक, ज्योति सुमन, किरण सोडा, माया कोली, त्रिलोक खटीक, रानू धाकड़, मेघा केवलानी एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रही

About The Author