मंडी प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
पचोर l बच्चों में दिखा खासा उत्साह, देशभक्ति गीतों पर दी मनमोहक प्रस्तुतियांमंडी प्रांगण में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में देशभक्ति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राष्ट्रप्रेम का उत्साहपूर्ण वातावरण नजर आया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोंड़िया ने मंडी प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इसके बाद उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र की एकता-अखंडता का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित, उपाध्यक्ष रामभरोसा यादव, नगर परिषद के पार्षदगण, शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और कर्तव्य का पालन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का देश के नाम संबोधित लाइव भाषण भी उपस्थित लोगों और विद्यार्थियों को दिखाया गया।
मुख्यमंत्री के संबोधन को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।कार्यक्रम का सबसे आकर्षक और मनमोहक केंद्र स्कूली बच्चों द्वारा मंच पर प्रस्तुत किए गए देशभक्ति गीतों एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।
उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को देखकर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि
स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का दिन है। पी.एम. श्री कन्याशाला विद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छ भारत, जल बचाओ, ज़मीन बचाओ, देश भक्ति गीत के ऊपर मन मनमोहक प्रस्तुति दी l
समूचा मंडी प्रांगण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे झंडे, देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।