जिला बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा नगर पालिका चुनाव कार्यालय
आरम्भशाहपुरा जिला के जयकारों के साथ मुख्यमंत्री हाय हाय के नारे लगे
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा -शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति उतरी चुनावी मैदान में,SDM कार्यालय के सामने, लालू राम जागेटिया की दुकान में चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन।अध्यक्ष दुर्गालाल राजौरा की मौजूदगी में उद्घाटन कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद।
संघर्ष समिति शहर के 35 ही वार्डो में उतारेगी अपने प्रत्याशी।शाहपुरा जिले की बहाली होने तक लगातार चलेगा आंदोलन।संघर्ष समिति की शहर वासियों से अपीलचुनावी लुभावने वादों से बचें, अपने वार्ड-शहर के विकास के लिए सोच-समझकर मतदान करें।आपका एक वोट आपके बच्चों के भविष्य का करेगा फैसला ।