रक्षाबंधन पर सोशल मीडिया आश्रम में मनाया प्रेम और अपनत्व का पर्व

IMG-20260829-WA0033

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-रक्षाबंधन के पावन अवसर पर टीम भगत सिंह आर्मी की ओर से सोशल मीडिया आश्रम परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, आत्मीयता एवं अपनत्व के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान टीम के सभी साथियों ने आश्रम में उपस्थित प्रभुजनों को राखी बाँधकर रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं

शुभकामनाएँ दीं तथा उनके साथ भाई-बहन के प्रेम और अपनत्व का भाव साझा किया।इसके पश्चात टीम की ओर से सभी प्रभुजनों के लिए सात्विक भोजन के रूप में स्वादिष्ट पुलाव एवं मीठे चावल तैयार कर प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया।इस अवसर पर टीम के सभी साथियों ने सोशल मीडिया आश्रम परिवार के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने तथा हर संभव सहयोग करने का वादा किया।

साथियों ने कहा कि त्योहारों की सच्ची खुशी तभी है, जब हम समाज के जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों के साथ खुशियाँ बाँटें।कार्यक्रम के माध्यम से टीम ने सेवा, प्रेम, अपनत्व और मानवता का संदेश दिया तथा भविष्य में भी सोशल मीडिया आश्रम परिवार के साथ निरंतर खड़े रहने का संकल्प लिया।

About The Author