कोठार मोहल्ला स्थित विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन

IMG-20260912-WA0049

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, कोठार मोहल्ला में आज विज्ञान मेले का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। मेले में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में कन्हैया लाल वर्मा अध्यक्ष स्थानीय विद्यालय प्रबन्ध समिति, हनुमान धाकड़ सदस्य

स्थानीय विद्यालय प्रबन्ध समिति, जयदेव जोशी पूर्व प्रधानाचार्य डाईट शाहपुरा, दुर्गा लाल जांगिड प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय गाँधीपुरी, सांवर लाल प्रजापत प्रधानाचार्य कोठार मोहल्ला शाहपुरा निरिक्षण कर्ता के रूप में उपस्थित रहे |विद्यार्थियों ने विज्ञान के दैनिक

जीवन में उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं आधुनिक तकनीक से संबंधित आकर्षक मॉडल तैयार किए। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे में अतिथियों तथा

अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी।विद्यालय के आचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस प्रका

About The Author