देवखेड़ा में ठाकुर जोरावर सिंह बारहठ की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई

IMG-20260912-WA0050

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

देवखेड़ा (शाहपुरा)।ग्रामीण क्षेत्र स्थित ठाकुर केसरी सिंह बारहठ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवखेड़ा में 12 सितंबर को ठाकुर जोरावर सिंह बारहठ की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मोहनलाल कोली ने ठाकुर जोरावर सिंह बारहठ के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का

संचालन वरिष्ठ अध्यापक चंचल शर्मा ने किया।इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ की मृदुला गोठवाल, संतोष चौधरी, सुलोचना धाकड़, हंसा आचार्य सहित समस्त स्टाफ, गांव वाले और बच्चे उपस्थित रहे।बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं सुनाईं। बसंत कुमार

वैष्णव ने बताया कि बच्चों को फल वितरित किए गए।कार्यक्रम का समापन ‘बारहठ परिवार अमर रहे’ के जयघोष और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ हुई समापन हुई।

About The Author