90 वर्षीय महिला ने परिवार के साथ देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्मव्हीलचेयर पर पहुंचीं

IMG-20260912-WA0055

90 वर्षीय महिला ने परिवार के साथ देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्मव्हीलचेयर पर पहुंचीं

श्री राम टॉकीज, कर्मचारियों ने सुरक्षित ऊपर पहुंचाकर कराया फिल्म का आनंद

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-उम्र के 90 वें पड़ाव पर भी फिल्म देखने की इच्छा और उत्साह ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। शहर के श्री राम टॉकीज में एक 90 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखने पहुंचीं।शारीरिक रूप से सक्षम होने के बावजूद

महिला ने परिवार के सामने सिनेमा जाकर फिल्म देखने की इच्छा जाहिर की। परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उन्हें व्हीलचेयर के माध्यम से श्री राम टॉकीज पहुंचाया। सिनेमा कर्मचारियों ने भी

संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें व्हीलचेयर सहित सुरक्षित रूप से ऊपर पहुंचाया, जहां उन्होंने परिवार के साथ पूरी ‘हनुमान अंश’ फिल्म का आनंद लिया।फिल्म समाप्त होने के बाद सिनेमा कर्मचारियों ने उन्हें सुरक्षित रूप से व्हीलचेयर के माध्यम से नीचे पहुंचाया। 90 वर्ष की उम्र में फिल्म देखने का उनका उत्साह और परिवार द्वारा उनकी इच्छा पूरी करने का प्रयास सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।श्री राम

टॉकीज प्रबंधन ने कहा कि 90 वर्ष की उम्र में भी फिल्म देखने का उत्साह हमारे लिए गौरव की बात है। यह घटना बुजुर्गों की इच्छाओं का सम्मान करने और जीवन को उत्साह के साथ जीने की प्रेरणा देती है।

About The Author