भीम आर्मी एवं डॉक्टर अंबेडकर विचार मंच के नेतृत्व में कोटाज बस स्टैंड पर विशाल जनसभा
आयोजित; महापुरुषों के विचारों व सामाजिक समरसता पर दिया जोर
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।कोटाज-भीम आर्मी एवं अंबेडकर विचार मंच की अध्यक्षता व नेतृत्व में कोटाज बस स्टैंड पर बैठक का भव्य आयोजन।वैचारिक क्रांति: मान्यवर कांशीराम, डॉ. बी.आर. अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के संघर्षों व सिद्धांतों का हुआ
व्यापक प्रचार-प्रसार। ध्वजारोहण: बस स्टैंड पर जय भीम के नारों के साथ फहराया गया बाबा साहब का नीला ध्वज।सामाजिक समरसता: पार्टी व सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में शिक्षा, समानता और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
विस्तृत समाचार:कोटाज- भीम आर्मी अंबेडकर विचार मंच के संयुक्त नेतृत्व और अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बस स्टैंड कोटाज पर एक विशाल विचार गोष्ठी एवं सामाजिक बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि सरपंच
गोपाल दरोगा, ठाकुर साहब गिरधर सिंह अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति महासभा भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष दुर्गा लाल आजाद अतिथि आजाद समाज पार्टी,काशीराम जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रैगर, भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल मेघवंशी, भीम
आर्मी, आजाद समाज पार्टी तथा अनुसूचित जनजाति महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अंबेडकर विचार मंच के सदस्यों सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।महापुरुषों के विचारों पर मंथन:भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने जनसभा को संबोधित करते हुए मान्यवर कांशीराम जी के
विचारों, डॉ. भीमराव अंबेडकर के अथक संघर्षों, तथा महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के सामाजिक क्रांति संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संगठन सदैव शोषितों, वंचितों के हक-अधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए तत्पर है। समाज में शिक्षा, समानता और
अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाए रखने का पुरजोर आह्वान किया गया।बाबा साहब का ध्वज फहराकर हुआ समापन:कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के नेताओं के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बस स्टैंड पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का नीला ध्वज ससम्मान लगाया गया और ‘जय भीम’ के नारों के साथ कार्यक्रम का विधिवत
समापन हुआ।नेतृत्वकर्ता एवं प्रमुख उपस्थित पदाधिकारी:दुर्गालाल आजाद जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति महासभा भीलवाड़ा व भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रेगर उपाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी (जहाजपुर) रामलाल मेघवंशी ब्लॉक अध्यक्ष, भीम आर्मी ASP (मनोहरपुरा),दिनेश रेगर पंचायत अध्यक्ष, ASP (रोपा) सीताराम रेगर पूर्वथ जिला सचिव, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) तौसीफ खान (रोपा), रामेश्वर रेगर (पारोली), संपत
मेघवंशी (आसोप)इस अवसर पर अंबेडकर विचार मंच कोठाज अध्यक्ष गोपाल लाल बैरवा, फोकर बैरवा, ओम प्रकाश मेघवंशी, सावर लाल बैरवा, भागचंद बैरवा आदि और महिला युवाओं में भी जोश व उत्साह था। ग्राम पंचायत प्रशासक सहित भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी की संपूर्ण टीम, स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।