भादवी बीज पर खटवाड़ा में बाबा रामदेव जी की भव्य बंदौरी
भादवी बीज पर खटवाड़ा में बाबा रामदेव जी की भव्य बंदौरी
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
खटवाडा-भादवी बीज के पावन अवसर पर ग्राम खटवाड़ा में लोक देवता बाबा रामदेव जी की भव्य बंदौरी बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।बाबा रामदेव जी के मंदिर से शुरू हुई पवित्र झंडी पूरे गांव के मंदिरों में गई जिसमे–
माता जी का मंदिर- रामदेव जी मंदिर- वीर तेजाजी मंदिर- अटारिया के मंदिर- लाल बाई – फूल बाई मंदिर- बजरंग बली मंदिर- बारह नाथ मंदिर- देवनारायण मंदिरबंदौरी के दौरान श्रद्धालुओं ने
जगह-जगह पुष्प वर्षा की। भुगतू द्वारा फूल बरसाए गए और सभी भक्तों के लिए चाय-नाश्ते की सुंदर व्यवस्था की गई।इस पावन अवसर पर पूरे गांव में भक्ति और खुशियों का माहौल रहा, बाबा के जयकारों से गांव गूंज उठा।