घर-घर बिराजे श्री गणेश, गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

IMG-20260915-WA0027

घर-घर बिराजे श्री गणेश, गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारेनन्हे-मुन्ने बच्चों में खासा उत्साह, भक्तिमय हुआ नगर का माहौल

पचोर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ अपने-अपने घरों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की। गणेश

प्रतिमाओं के घर पहुंचते ही चारों ओर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।गणेश स्थापना को लेकर नन्हे-मुन्ने बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे भगवान गणेश की प्रतिमा को घर लाने और उनकी पूजा-अर्चना में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कई घरों में बच्चों ने आकर्षक सजावट कर भगवान गणेश का स्वागत

किया।श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की। घरों में भगवान गणेश की आरती की गई और प्रसाद का वितरण भी किया गया।

गणेशोत्सव को लेकर नगर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।आने वाले दिनों में भी श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिदिन पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। गणेशोत्सव को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है।

About The Author