पचोर में आज से कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शाम को होगी

IMG-20260915-WA0028

पचोर में आज से कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शाम को होगी “छात्रों की गूंज” 15 सितंबर को कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, शाम 6 बजे उमंग सिंघार करेंगे छात्र-छात्राओं से संवाद; 16 सितंबर को दिग्विजय सिंह, हरीश चौधरी और जीतू पटवारी करेंगे कार्यकर्ताओं से चर्चा l

पचोर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 15 और 16 सितंबर को पचोर में दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम एबी रोड स्थित रेड कारपेट होटल में होगा। पहले दिन सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जबकि शाम 6 बजे ‘छात्रों की गूंज-सच्चाई का मंच’ कार्यक्रम होगा।कार्यकर्ताओं को

दिया जाएगा संगठनात्मक प्रशिक्षणपहले दिन आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण में प्रमुख वक्ता महेंद्र जोशी रहेंगे। वे कांग्रेस की नीति-रीति, संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब देकर उनका मार्गदर्शन करेंगे।शाम 6 बजे होगा ‘छात्रों की गूंज’

कार्यक्रम15 सितंबर की शाम 6 बजे ‘छात्रों की गूंज-सच्चाई का मंच’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनके मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खींची ने बताया कि राहुल गांधी के

मार्गदर्शन में चल रहे इस कार्यक्रम का आयोजन राजगढ़ जिले की सभी तहसीलों में किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के हितों और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।16 सितंबर को वरिष्ठ नेता करेंगे कार्यकर्ताओं से संवादकार्यक्रम के दूसरे दिन 16 सितंबर को प्रदेश

कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अपेक्षित कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कांग्रेस की नीति एवं विचारों को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में प्रशिक्षण

दिया जाएगा।साथ ही मंडलम और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं एवं संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।संगठन प्रभारी राधेश्याम सोमतीया ने बताया कि दोनों दिनों के कार्यक्रमों में केवल अपेक्षित कार्यकर्ताओं को प्रवेश पास के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। सभी कार्यक्रम अनुशासन और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।

About The Author