गणेश मंदिर में भव्य भजन संध्या, 5100 लड्डुओं का भोग लगाया

IMG-20260915-WA0034

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

बनेड़ा-गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में शहर के गणेश मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रामायण मंडल बनेड़ा के सभी सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति से गणपति बप्पा को रिझाया।

भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।भजन संध्या के बाद मंडली द्वारा 5100 लड्डुओं का भोग लगाया गया और प्रसाद वितरित किया गया।

About The Author