शाहपुरा में कांग्रेस का सर्जिकल स्ट्राइक, 35 में से 22 सीटों पर कब्जा।

IMG-20260915-WA0035

डबल इंजन का दावा फेल, 8 पर सिमटी भाजपा।दिग्गजों की करारी हार, ससुर-बहू और पति-पत्नी साथ बैठेंगे बोर्ड में।ममता चावला ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, भाजपा के दिग्गज हारे।

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। स्थानीय नगर पालिका चुनाव के 35 वार्डों के परिणामों में कांग्रेस ने एकतरफा परचम लहराया है। कुल 18,854 मतदाताओं के जनादेश में कांग्रेस ने 22 सीटों पर परचम फहराया, जबकि डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी और मात्र 8 सीटों पर सिमट गई। वहीं 5 निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारकर दोनों प्रमुख दलों के समीकरण बिगाड़ दिए।प्रातः 8 बजे रा.उ.मा. विद्यालय के पुस्तकालय भवन में रिटर्निंग अधिकारी बनवारी सिनसिनवार की अगुवाई में 7 टेबल पर 5 चरणों में मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले 3,8,11,15,26 व 29 वार्ड में डाक मतों की गणना हुई। 5 राउंड में कांग्रेस के 22, भाजपा के 8 तथा 5 निर्दलीय प्रत्याशियों की घोषणा की गई। घोषणा होते ही विजय हुए प्रत्याशी, उनके समर्थकों में खुशी की लहर छा गई। ढोल नगाड़ों के साथ समर्थक विजय उम्मीदवार को मालाओं से लाद दिया। चौराहों, वार्डो में मिठाई बांटते हुए आतिशबाजी की। निर्वाचन विभाग ने चुनाव की शुरुआत से मतगणना तक कुशलता से संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण की वही पुलिस प्रशासन ने मोर्चों संभाला तथा नगरपालिक प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।चुनावी झलकियां:-“दिग्गज हारे:” भाजपा के नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी, उपाध्यक्ष सीताराम बैरवा, नगर मंत्री सोनाली पोरवाल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष ज्ञानचंद धाकड़, अध्यक्ष रमेश मारू, पूर्व महामंत्री महावीर सैनी, शाहपुरा जिला बहाल करो समिति अध्यक्ष दुर्गालाल राजौरा अपनी सीट नहीं निकालने में असमर्थ रहे। समिति के सुरेश घुसर निर्दलीय जीते। “चार घंटे यातायात बाधित रहा:” मतगणना केंद्र से 200 मीटर भीलवाड़ा – शाहपुरा मेघा हाइवे पर बैरिकेटिंग करने से यातायात कुछ घंटे के लिए बाधित रहा। पूर्व पार्षदों ने बनाया रिकॉर्ड:- चेतन रेगर, मधु सर्वा, रचना मिश्रा, नाथु कोली दूसरी बार, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष नमन ओझा दुबारा, मधु पौंड्रिक, योगेश पारीक, मोहन गुर्जर तीसरी बार तथा रमेश सेन 5वीं बार अलग अलग वार्ड से जीत का रिकॉर्ड बनाया। ममता चावला ने बनाया जीत का रिकॉर्ड:- वार्ड 19 की ममता चावला ने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल कर 35 वार्डो में सबसे अधिक 497मत अर्जित किए और अपनी प्रतिद्वंदी को सबसे अधिक 283 मतों से शिकस्त देने वाली महिला प्रत्याशी बनी। दूसरी तरफ सबसे कम मत से जितने वाले निर्दलीय प्रत्याशी चांद मोहम्मद रंगरेज रहे वह 8 मतों से जीते लेकिन उन्होंने भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों को शिकस्त दी। पति-पत्नी, ससुर-बहु एक साथ बोर्ड में बैठेंगे:- वार्ड 15,12 से पति,पत्नी रमेश, भावना सेन, वार्ड 18,19 से ससुर,बहू लादूराम, ममता चावला ने जीत हासिल कर आगामी पालिका बोर्ड में एक साथ बैठने का रिकॉर्ड रहेगा। महिला कांग्रेस ने मारी बाजी:-11 महिला वार्डो में कांग्रेस की 9 और भाजपा की 3 महिलाओं ने जीत हासिल की।

About The Author