भागवत के साथ नितिन नवीन भी उज्जैन आएंगेRSS प्रमुख संघ बैठकों में शामिल होंगे,
भागवत के साथ नितिन नवीन भी उज्जैन आएंगेRSS प्रमुख संघ बैठकों में शामिल होंगे,
भाजपा अध्यक्ष 25 लाख दीपों के कार्यक्रम में शिरकत करेंगेमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी होंगे शामिल
शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।
उज्जैन-उज्जैन में 17 और 18 सितंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का प्रवास रहेगा।मोहन भागवत संघ की संगठनात्मक बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।वहीं, नितिन नवीन 17 सितंबर को शिप्रा नदी किनारे सेवा संकल्प के तहत होने वाले 25 लाख दीप
प्रज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।दोनों नेताओं के आगमन को लेकर संघ और भाजपा संगठन के साथ पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।गीता भवन में चलने वाला कार्यक्रम सेवाज्ञ संस्थानम् 17 से 19 सितम्बर तक तीन दिन तक आयोजित होगा जिसमें स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, आचार्य पुण्डरीक गोस्वामी, प्रसिद्द गीतकार मनोज मुन्तशिर
, IIM इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय, विष्णु प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। चर्चा है कि इन कार्यक्रमों के बाद संघ प्रमुख सरदारपुरा स्थित संघ कार्यालय ‘आराधना भवन’ भी जा सकते हैं।नितिन नवीन 17 सितंबर को आएंगे उज्जैनभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार उज्जैन आ रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारी के लिए
भाजपा संगठन में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।नितिन नवीन दो दिन उज्जैन में रह सकते हैं।वे 17 सितंबर को उज्जैन पहुंचेंगे। इसी दौरान शाम को शिप्रा नदी
किनारे सेवा संकल्प के तहत 25 लाख दीप प्रज्वलित करने के कार्यक्रम में शामिल होंगे।नितिन नवीन के RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करने की भी संभावना है। हालांकि, वे ‘युवा धर्म संसद’ में शामिल होंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं है।