केशव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी चेतना शिविर का हुआ आयोजन

IMG-20260915-WA0040

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा- केशव विद्यालय के छात्रों ने जन जागरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें अतिथियों द्वारा दीप मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित किया गया। उसके बाद सभी अतिथियों का तिलक लगाकर भगवा दुपट्टा से स्वागत अभिनंदन किया गया।

तत्पश्चात केशव विद्या मंदिर के निदेशक व कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे रामेश्वर लाल धाकड़ ने विद्यालय की प्रस्तावना को लेकर बताया कि कक्षा 12वीं तक विद्यालय तथा बीएसटीसी संचालित है ।अब तक 65 राष्ट्रीय खिलाड़ी व स्काउट गाइड के 19 राष्ट्रपति

अवार्ड व 140 राज्यपाल से सम्मानित छात्रों की संख्या के साथ-साथ भीलवाड़ा जिले की शैक्षिक प्रतिभावान मेरिट के कई छात्रों का प्रस्तुतिकरण किया । उसके बाद विशिष्ट अतिथि एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने सभी छात्रों को कोई भी अप्रिय घटना को लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट मनजीत सिंह

मोंगा साहब ने छोटे-छोटे बच्चों को अपहरण से बचाने, अपहरण करने वालों का गिरोह किस-किस तरीके से छोटे बच्चों को भ्रमित कर उठा कर ले जाते हैं इसकी जानकारी विस्तार से दी गई इसके साथ ही विधिक सहायता, मौलिक कर्तव्य व मौलिक अधिकारो की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की

अध्यक्षता निदेशक रामेश्वर लाल धाकड़ ने की तथा मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट मनजीत सिंह मोगा, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया, दशरथ रेगर, विनोद गुर्जर, भंवर लाल शर्मा ने की। अतिथियों का स्वागत व दीप मंत्र सत्यदेव धाकड़, शशिकला शर्मा ,रेखा व्यास, रंजना पोडरीक, मंजू दाधीच, विकास खटीक ने किया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य रेखा वैष्णव ने किया।

About The Author