अध्यक्ष पद के दो नामांकन स्वीकार, दो खारिजरमेश सेन कांग्रेस से और बालमुकुंद तोषनीवाल निर्दलीय मैदान में

IMG-20260917-WA0003

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा,। शाहपुरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय, नगर पालिका शाहपुरा में सम्पन्न हुई। रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि संवीक्षा के दौरान चार नामांकन पत्रों की जांच की गई।संवीक्षा के बाद रमेश कुमार सेन का इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तथा बालमुकुंद तोषनीवाल का निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन स्वीकार किया गया।

वहीं ललिता कहार का भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में तथा बालमुकुंद तोषनीवाल का इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत नामांकन खारिज कर दिया गया।इस प्रकार संवीक्षा के बाद

अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से रमेश कुमार सेन और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बालमुकुंद तोषनीवाल के नामांकन वैध रहे हैं।18 सितंबर तक नाम वापसी का

मौकासंवीक्षा के बाद अभ्यर्थी स्वयं रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर 18 सितंबर 2026 को शाम 3 बजे तक अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे।नाम वापसी के बाद यदि निर्वाचन

कराया जाना आवश्यक हुआ तो 21 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर पालिका शाहपुरा में मतदान कराया जाएगा।

About The Author