अन्तर्राज्यीय सीमा पर किसी वारदात की नियत से घूम रहे आरोपी को अवैध पिस्टल के साथ थाना उनाव पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भांडेर पूनम चंद यादव के मार्ग दर्शन में थाना उनाव पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश अन्तर्राज्यीय सीमा क्षेत्र में अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 16,17.09.26 की दरमियानी रात्रि थाना उनाव पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति झांसी रोड, पहुज नदी के पास अवैध हथियार लेकर खड़ा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा।
पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़कर तलाशी ली गई।तलाशी में आरोपी की जींस की बायीं जेब से 32 बोर की देशी पिस्टल बरामद हुई। आरोपी के पास हथियार संबंधी कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज नहीं पाए जाने पर आरोपी कासिम अली पुत्र अब्दुल अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी परासरी, थाना उनाव,
जिला दतिया को गिरफ्तार कर पिस्टल विधिवत जप्त की गई।आरोपी के विरुद्ध धारा 25(1)(b)(a) आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।सराहनीय भूमिका:उप निरीक्षक अंशुल अरोरा थाना प्रभारी उनाव, प्रधान आरक्षक रामनिवास गुर्जर, आरक्षक अनूप, प्रेम, कुलदीप, आनंद एवं विनय की सराहनीय भूमिका रही।