कांग्रेस के रमेश सेन कीअपने प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी बालमुकुंद तोषनीवाल से एक मत से हुए विजयी।

IMG-20260921-WA0033

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में नाटकीय मोड़ के बाद अंततः कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रमेश कुमार सेन ने जीत का परचम लहराया। सोमवार को सुबह 10 बजे से ही नगर पालिका परिसर में पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच चुनावी हलचल चरम पर थी।

परिसर के चारों तरफ 200 मीटर की दूरी पर आमजन का जमावड़ा था। परिणामों आने से पहले ही लोगों की धड़कनें तेज हो रही थीं। मतदान प्रक्रिया में 22 कांग्रेस, 8 भाजपा और 5 निर्दलीय पार्षदों (कुल 35) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।दोपहर पौने एक बजे मतदान संपन्न होने के बाद रिटर्निंग

अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने मतगणना कर परिणामों की घोषणा की और तत्काल आरओ सिनसिनवार सेन को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। कांग्रेस के रमेश सेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय बालमुकुंद तोषनीवाल को एक मत से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

About The Author