मां के जन्मदिन पर राहुल मदेरणा का अनोखा उपहार, 53वीं बार किया स्वैच्छिक

IMG-20260921-WA0032

रक्तदानमां को फूल-मिठाई नहीं, रक्तदान का समर्पण, मां के जन्मदिन से शुरू हुई परंपरा बनी सेवा का संकल्प

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

भरतपुर- मां का जन्मदिन हर परिवार के लिए खास होता है लेकिन जन्मदिन को सिर्फ उत्सव तक सीमित रखने के बजाय किसी जरूरतमंद के सेवा कार्य से जोड़ने की मिसाल पेश करते हुए रक्तवीर राहुल मदेरणा ने अपनी मां आशा सिंह के जन्मदिन पर

लोहागढ़ ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान कर जन्मदिन को यादगार बनाने का एक अलग ही तरीका चुना है। मदेरणा का यह 53वां स्वैच्छिक रक्तदान है। 33 वर्षीय राहुल मदेरणा पिछले 13 वर्षों से अधिक समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

उन्होंने बताया कि अपनी मां के जन्मदिन पर रक्तदान करना उनके लिए एक नियमित परंपरा बन चुका है। मदेरणा के जीवन में रक्तदान की शुरुआत कम उम्र में ही हो गई थी। शुरुआती दौर में जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने के बाद उनका जुड़ाव रक्तदान शिविरों से बढ़ा और समय के साथ उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बना लिया।

लोहागढ़ ब्लड बैंक संस्थापक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मदेरणा की रक्तदान के प्रति सक्रियता केवल तय अवसरों तक सीमित नहीं रही। जरूरत पड़ने पर वे रक्त की व्यवस्था कराने के साथ स्वयं भी रक्तदान के लिए पहुंचते रहे हैं। कई बार देर रात रक्त या

प्लेटलेट्स की तत्काल आवश्यकता की सूचना मिलने पर भी उन्होंने मदद के लिए आगे आने की बात कही है। इस तरह उनके लिए रक्तदान किसी प्रदर्शन से अधिक जरूरत के समय उपलब्ध रहने की जिम्मेदारी बन गया है। खास बात यह है कि मां के जन्मदिन से शुरू हुई उनकी यह परंपरा अब इतनी मजबूत हो

चुकी है कि मां और बेटी के जन्मदिन उनके लिए रक्तदान के विशेष अवसर बन गए हैं। मदेरणा के अनुसार दुर्घटना, ऑपरेशन, गंभीर बीमारी, प्रसव सहित कई चिकित्सकीय परिस्थितियों में मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं होता, बल्कि स्वस्थ और पात्र रक्तदाताओं के स्वैच्छिक योगदान से ही इसकी उपलब्धता बनी

रहती है। रक्तदान के प्रति युवाओं में जागरूकता की जरूरत पर मदेरणा ने कहा कि समाज सेवा के लिए हमेशा धन खर्च करना जरूरी नहीं है। यदि व्यक्ति स्वस्थ और रक्तदान के लिए चिकित्सकीय रूप से पात्र है तो वह अपने रक्त के माध्यम से भी किसी

जरूरतमंद की मदद कर सकता है। लोहागढ़ ब्लड बैंक संस्थापक धर्मेंद्र सिंह द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करने पर मदेरणा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्यामू सिंह, मयूर चौधरी, मनीष पहलवार आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author