मांडल उप जिला राजकीय अस्पताल में सेवारत डॉक्टर दंपति परिवार सहित सड़क दुर्घटना का शिकार
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।मांडल-उप जिला राजकीय अस्पताल मांडल में सेवारत डॉक्टर दंपति के परिवार के साथ बारां के पास कार दुर्घटना होने का मामला सामने आया है।
हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटनाग्रस्त कार में डॉक्टर दंपति सहित परिवार के सदस्य फंस गए।दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस बल ने काफी मशक्कत कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही
मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।फिलहाल दुर्घटना में डॉक्टर दंपति एवं परिवार के अन्य सदस्यों की स्थिति तथा हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।