मध्यप्रदेश से राजस्थान तक श्रेया का पर्यावरण संदेश, शाहपुरा में हुआ विशेष सम्मान

IMG-20260927-WA0009

उपशीर्षक: दो वर्षों से पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में श्रेया, बच्चों के साथ चला रहीं हरियाली एवं प्रकृति संरक्षण की मुहिम

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा।

मध्यप्रदेश के मंदसौर में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत बी.आर. फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने राजस्थान के शाहपुरा पहुंचकर संस्था की पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर एवं बाल पर्यावरण योद्धा श्रेया कुमावत से मुलाकात की। इस अवसर पर श्रेया कुमावत को उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण, जागरूकता एवं निरंतर प्रयासों के लिए

संस्था की ओर से “ पर्यावरण रक्षा सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया।संस्था के पदाधिकारियों ने श्रेया को साफा एवं उपरणा पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार, प्रदेश महासचिव बलवंत तंवर, प्रदेश महासचिव लखन

मालवीय, मंदसौर जिला महासचिव सुनील सोलंकी तथा नीमच जिला संगठन मंत्री प्रकाश बामनिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री रामधन कुमावत एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।श्रेया पिछले करीब दो वर्षों से बी.आर. फाउंडेशन की पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर के रूप में अहम भूमिका निभा रही हैं।

इस दौरान उन्होंने छोटे बच्चों के साथ मिलकर हरित भारत एवं प्लास्टिक मुक्त भारत, पौधारोपण, बीज संरक्षण, सीड बॉल, जैविक खेती, स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन तथा बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए सकोरे एवं दाना-पानी जैसी गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।इस दौरान मध्यप्रदेश के

मंदसौर से पहुंची टीम ने श्रेया द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विकसित किए गए टेरिस गार्डन का भी अवलोकन किया। टीम ने गार्डन में उगाई जा रही विभिन्न जैविक सब्जियों एवं औषधीय पौधों का डेमो देखा। श्रेया ने बताया कि घर की छत या बालकनी में छोटे स्तर पर जैविक सब्जियां, मसाले एवं औषधीय

पौधे उगाकर स्वस्थ जीवन के साथ प्रकृति संरक्षण में भी योगदान दिया जा सकता है।शाहपुरा पहुंची टीम का स्वागत तिलक, पुष्पवर्षा, साफा एवं उपरणा

पहनाकर किया गया। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से श्रेया ने पदाधिकारियों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे एवं बीज भी भेंट किए।

About The Author