नारायणी तटबंध कटान स्थल पर पहुंचे CM योगी, बाढ़ पीड़ितों को दिया भरोसा

IMG-20260930-WA0002

कुशीनगर।नारायणी नदी में उफान के बाद तटबंध कटान का जायजा लेने मंगलवार को CM योगी

आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर में पीड़ितों से मुलाकात की।सीएम ने बताया नेपाल में बारिश से नारायणी का प्रवाह 3-4 लाख से बढ़कर 5.5 लाख क्यूसेक हो गया, जिससे तटबंध टूटा। राहत के लिए NDRF की 2, SDRF की 2 और PAC फ्लड यूनिट तैनात हैं।

5000 सूखा राशन किट (50 किलो, 35 सामान) की व्यवस्था की गई है।जनहानि पर 4 लाख सहायता, पक्का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर PM/CM आवास योजना से देने और 15 दिन में फसल क्षति सर्वे के निर्देश दिए। स्वास्थ्य शिविर लगाने और तटबंधों को मजबूत करने व नारायणी की ड्रेजिंग-चैनलाइजेशन की कार्ययोजना बनाने को कहा।

मौके पर मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सांसद विजय दुबे, शशांक मणि, विधायक असीम राय, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फुल बदन कुशवाहा, पीएन पाठक, सुरेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय मौजूद रहे।

About The Author