धनोप पंचायत में सरपंची का चुनाव लड़ेंगे पत्रकार रंगलाल बलाई, विकास को बनाएंगे मुद्दा

IMG-20260930-WA0012

धनोप पंचायत में सरपंची का चुनाव लड़ेंगे पत्रकार रंगलाल बलाई, विकास को बनाएंगे मुद्दा

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

धनोप-पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रंगलाल बलाई अब गांव की सरकार में भागीदारी निभाने के लिए चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उन्होंने धनोप पंचायत में विकास के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प जताया है। बलाई के अनुसार, गांव के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल

रहेगा।उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, स्वच्छ वातावरण बनाने, शिक्षा के स्तर में सुधार लाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इसके साथ ही गांव में नियमित सफाई, गार्डन विकास, खेल मैदान सुदृढ़ीकरण, उच्च क्वालिटी के HD कैमरे स्थापित करना प्राथमिकताएं रहेगी।पंचायत चुनाव की लॉटरी के बाद धनोप सहित फूलियाकलां पंचायत समिति क्षेत्र में संभावित

प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने लगी है। ऐसे में पत्रकार रंगलाल बलाई की चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा के बाद धनोप पंचायत का चुनावी माहौल भी चर्चा में आ गया है। अब आगामी दिनों में अन्य दावेदारों के सामने आने के साथ गांव की सियासत और तेज होने के आसार हैं।

About The Author