अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का टिकट खरीदने पर मिलेगी एक प्लेट पाव भाजी

IMG-20260930-WA0013

शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।

मुंबई-बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की ‘दृश्यम’ बॉलीवुड की एक ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर हुई थीं। रीमेक होने के बावजूद लोगों ने इन दोनों फिल्मों को सिनेमाघरों में खूब देखा था। अब दो फिल्मों के बाद ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म आ रही है।

विजय सलगांवकर के रोल में अजय देवगन बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।2 अक्टूबर को अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज़ होगी। फिल्म की रिलीज़ में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में मेकर्स ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। इसी बीच पीवीआर आईनॉक्स ने एक मजेदार ऑफर दिया है। जिन लोगों ने ‘दृश्यम’ देखी है, उन्हें पता होगा कि अजय देवगन का किरदार विजय सलगांवकर और उनका परिवार कई बार पाव भाजी खाने का ज़िक्र करता है।

वहीं अब ‘दृश्यम 3’ में दर्शकों को पाव भाजी खाने का मौका मिलेगा।दरअसल, पीवीआर आईनॉक्स ने एक ऑफर दिया है। जो लोग ‘दृश्यम 3’ के चार टिकट खरीदेंगे, उन्हें एक प्लेट पाव भाजी मुफ्त में मिलेगी। हालांकि, यह ऑफर केवल चुनिंदा पीवीआर आईनॉक्स सिनेमाघरों में ही मान्य है।क्या एक प्लेट पाव भाजी के लिए आप ‘दृश्यम 3’ के चार टिकट खरीदेंगे?

About The Author