जागो समाज, बदलो तस्वीर: माण्डकला की पावन धरा से गूंजा सामाजिक क्रांति का शंखनाद

IMG-20260930-WA0033

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

माण्डकला (नगरफोर्ट, टोंक)-स्वामी परमानंद राष्ट्रीय सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सामाजिक सम्मेलन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि समाज के सुनहरे भविष्य की एक नई शुरुआत बना।

मातृशक्ति के स्वाभिमान, युवाओं के जोश और वरिष्ठों के आशीर्वाद के साथ पूरे समाज ने हाथ उठाकर कुरीतियों की बेड़ियों को तोड़ने का ऐतिहासिक संकल्प लिया:दहेज नहीं, सम्मान दीजिए— विवाह को सादगी का उत्सव

बनाइए।घूंघट हटाओ, बेटी बढ़ाओ— पर्दा प्रथा छोड़ नारी शक्ति को पंख दीजिए।बाल विवाह पर पूर्ण विराम — कम उम्र में फेरे नहीं, हाथों में किताबें दीजिए।मृत्यु भोज का संपूर्ण त्याग— अपनों के जाने पर समाज को कर्ज़ में मत धकेलिए।सराहनीय पहल:इस ऐतिहासिक बदलाव की दिशा में आज एक अनुकरणीय शुरुआत भी देखने को मिली, जहाँ उनियारा गांव के समाज के प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी

लोगों ने आगे आकर इन सभी कुरीतियों को हमेशा के लिए बंद करने का दृढ़ संकल्प लिया। समाज सुधार के लिए उठाया गया यह कदम पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।मंच पर गरिमामयी सानिध्य:मानसी, कैलाश सांखला – प्रदेश अध्यक्ष,नाथू सिंह किराड़ – राष्ट्रीय महासचिव,जेना राम – प्रदेश प्रवक्ता,रमेश पहाड़िया – राष्ट्रीय अध्यक्ष,राधेश्याम पहाड़िया— कोषाध्यक्ष

राजस्थान,राष्ट्रीय अध्यक्षरमेश पहाड़िया एवं उनकी ऊर्जावान टीम के अथक समर्पण से यह आयोजन ऐतिहासिक सफलता के शिखर पर पहुँचा।”कुरीतियां मिटेंगी, तभी समाज जुड़ेगा — जब युवा जागेगा,

तभी इतिहास बदलेगा।”आइए, इस संकल्प को सिर्फ़ शब्दों में नहीं, अपने घर और जीवन में उतारें!आयोजक:राधेश्याम पहाड़िया (कोषाध्यक्ष) एवं इनकी ऊर्जावान माण्डकला टीमस्वामी परमानंद राष्ट्रीय सेवा समिति राजस्थानशुभेच्छु:प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सांखला चितावा डीडवाना कुचामन

About The Author