स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में ‘मेरे सपनों का विकसित भारत’

IMG-20260930-WA0037

कार्यक्रम आयोजित: विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ निकली भव्य जागरूकता रैली

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, शाहपुरा में ‘मेरे सपनों का विकसित भारत’ विषय के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं और जन-जागरूकता रैली का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर से रैली निकालकर विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का संदेश दिया।

जागरूकता रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में चार्ट व आकर्षक चित्र लेकर चल रहे थे। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने ‘मेरा विकसित भारत कैसा हो- भ्रष्टाचार मुक्त हो’, ‘मेरा विकसित भारत कैसा हो- निष्पक्ष चुनाव युक्त हो’ तथा ‘मेरा विकसित भारत कैसा हो- जिसमें हर व्यक्ति शिक्षित हो’ जैसे प्रेरणादायी नारों के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

मीडिया प्रभारी डॉ. परमेश्वर कुमावत ने बताया कि विद्यार्थियों में देश के प्रति कर्तव्यबोध, रचनात्मक सोच और राष्ट्रीय चेतना जागृत करने के उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को देश के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका समझने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम प्रभारी रत्ना टेलर व सोनम लढ्ढा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत निबंध,

भाषण व रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और विचारों के माध्यम से विकसित भारत के सपनों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश कुमार धाकड़ ने

प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए और विजयी संभागियों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे निबंध प्रतियोगिता में प्रथम सू अनन्या माहेश्वरी, द्वितीय स्थान पर कीर्ति सिंह व तृतीय स्थान पर लक्षिता महावर रही।भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर काव्यांश मीणा, द्वितीय स्थान पर परी खारोल व तृतीय स्थान पर अक्षा खान रही ।

भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर श्रेया कुमावत, द्वितीय स्थान पर चारवी बारहठ व तृतीय स्थान पर लक्षिता महावर रही। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आराध्या माहेश्वरी एवं ग्रुप, द्वितीय स्थान पर अनुष्का सोयल एवं ग्रुप व तृतीय स्थान पर भूमि बघेरवाल एवं ग्रुप रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार व स्टाफ सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों के उत्साह और प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

About The Author