पंचायतराज संस्था आम चुनाव 2026पंचायत समिति सदस्य
शाहपुरा हेतु नामांकन के प्रथम दिन कुल 03 नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्त।
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-पंचायत राज संस्था आम चुनाव हेतु आज शाहपुरा पंचायत समिति सदस्य हेतु नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। रिटर्निंग अधिकारी शाहपुरा उपखण्ड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि नामांकन के प्रथम दिन आज कुल 03 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। पहला नामांकन वार्ड
नंबर 3 से काली देवी जाट ने प्रस्तुत किया।पंचायत समिति शाहपुरा में कुल 15 वार्ड है। पंचायत समिति शाहपुरा के समस्त 15 वार्डों में कुल 68101 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगें, जिसमें 34351 पुरुष मतदाता व 33750 महिला मतदाता सूची में सम्मिलित है। शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान हेतु कुल 81 बूथ बनाए गए हैं।पंचायत
समिति सदस्य मतदान की प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन द्वारा करवाई जाएगी। शाहपुरा में मतदान दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक होंगे। पंचायत समिति सदस्य हेतु नामांकन स्वीकार करने की अंतिम तिथि
16 अक्टूबर निर्धारित की गई है। नामांकन प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।आज प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों का विवरण वार्ड नंबर कुल नामांकन 1 1 3 1 12 1