विश्व हिंदू परिषद अखिल भारतीय गौ रक्षा विभाग से धाकड़ चित्तौड़ प्रांत का प्रतिनिधित्व मथुरा में करेंगे

IMG-20261022-WA0013

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-भारतीय गौवंश रक्षण संवर्धन परिषद की 2 दिवसीय 23 से 25 अक्टूबर अखिल भारतीय बैठक उत्तर प्रदेश के परखम अनुसंधान केंद्र मथुरा में की जाएगी। जिसमें चित्तौड़ प्रांत के 27 जिलो का नेतृत्व करने वाले एकमात्र चित्तौड़ प्रांत प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ होंगे, जिसमें मुख्य रूप से प्रांत की पूर्व व

आगामी कार्यक्रम की रणनीति तैयार की जाएगी । बैठक में राजस्थान की प्रमुख समस्या सड़कों से गौ माता को मुक्त कराने की व्यवस्था करने तथा गोपालको को सरकार से आर्थिक सहायता प्रति गाय कम से कम 3000 रुपए मासिक दिलाने की योजना तथा प्रत्येक जिले में नंदी गौशाला खोलने की पूर जोर से मांग का प्रस्ताव रखेंगे। ताकि बेसहारा गाय खेतों में नुकसान नही करने का प्रावधान बन सके।

धाकड़ ने बताया कि संगठन , सरकारी, सामाजिक, व्यक्तिगत गौशाला को बढ़ावा देकर भारतीय नस्ल की गाये मालवी, रेंडी, पहाड़ी, गिर, देशी व नागौरी को प्रोत्साहन दिलाना तथा पंचगव्य कृषि घरेलू गो उत्पादन व पंचगव्य चिकित्सा प्रशिक्षण केंद्र खोलने तथा गोवंश आधारित खेती करने वाले किसानों का प्रशिक्षण कराने पर जोर दिया जाएगा।

About The Author