रामकोला में 1992 में किसान आंदोलन के शहीदों की 33वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि।

कुशीनगर रामकोला में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर 1992 में किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की शहादत में बुधवार को त्रिवेणी चीनी मिल प्रांगण में शहीद हुए किसानों की 33 वी पुर्ण तिथि मनाई गई,जिसमे क्षेत्र के हजारों की संख्या में किसान व सपा कार्यकर्ता भाग लेकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।…

2 minutes

Read Time

कुशीनगर रामकोला में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर 1992 में किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की शहादत में बुधवार को त्रिवेणी चीनी मिल प्रांगण में शहीद हुए किसानों की 33 वी पुर्ण तिथि मनाई गई,जिसमे क्षेत्र के हजारों की संख्या में किसान व सपा कार्यकर्ता भाग लेकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करहल से विधायक तेज प्रताप एवं विशिष्ट अतिथि अवध ओझा रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्य करहल के विधायक तेज प्रताप यादव ने 1992 के किसान आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आप की मेहनत रंग लाएगी सत्ताइस में प्रदेश में अखिलेश की सरकार बनेगी।

विधायक करहल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा पहले भाजपा गोलियों से मारती थी लेकिन अब नीतियों से मार रही है। जब 2014 में मोदी सरकार आई तो किसानों की आए दोगुना करने की बात कर रहे थे आज किसान यूरिया खाद के लिए लाठियां खा रहा है उसको समय से खाद विज और दवा पानी नहीं मिल रहा है।जब जनता इनको समझना शुरू की है तो अब वोट चोरी कर सरकार बना रहे है।

आप लोग सतर्क रहिए 2027 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश जी मुख्यमंत्री होंगे।विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम के आकर्षक रहे देश के चर्चित अध्यापकों में से एक अवध ओझा ने कहा कि किसान देश का भगवान होता है उसकी इज्जत करो,अगर उसकी इज्जत नहीं करोगे तो देश आगे नहीं बढ़ेगा।

उन्हों ने आगे कहा कि प्रदेश का अगला सी यम अखिलेश जी होंगे उनकी सरकार में किसी भी विद्यार्थी को कंपटीशन के तैयारी के लिए पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा पढ़ाई निःशुल्क होगी।इसके पूर्व किसान शहीद दिवस कार्यक्रम में आएं किसानों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने किसान आंदोलन के बारे में बताते हुए कहा 10 सितम्बर 1992 में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को

लेकर किसान  आन्दोलन कर रहे निहत्थे किसानों पर हुए पुलिसिया कार्यवाही में चली गोली में शहीद हुए किसानों पड़ोही हरिजन एवं जमीदार मिया के शहीद हो गए थे जिनकी पूर्णतिथि लगातार मनाई जाती है और उस कार्यक्रम में नेता जी के परिवार से एक सदस्य भाग लेता है। मै अपने जीते जी शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देता रहूंगा और हर वर्ष किसान मेला लगता रहेगा।

कार्यक्रम को  पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष अवध यादव ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्यारे कुशवाहा एवं संचालन राजेश्वर गोविन्द राव उर्फ मुन्ना बाबू ने की।33वे किसान शहीद दिवस में कार्यक्रम को मुख्य रुप से विजेंद्र पाल यादव उर्फ बबलू,पूर्व अध्यक्ष इलियास अंसारी,विक्रमा यादव,रणविजय सिंह उर्फ मोहन बाबू,ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण,

अवधेश कुमार सिंह,रामनिवास यादव, राजन सिंह, विजय प्रताप कुशवाहा वरिष्ठ सपा नेता,विजय यादव,कैलाश यादव,जनार्दन यादव, रमेश सिंह, अजय सिंह डब्लू बाबू, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed