शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।।शाहपुरा-शाहपुरा महलो के चौक श्री नवदुर्गा डांडिया ग्रुप गरबा महोत्सव में कांग्रेस के कार्यकताओ ने गुरुवार को गरबा महोत्सव में सबसे पहले माता रानी की आरती की उसके बाद चार राउंड के गरबे का प्रोग्राम देखा बच्चे-बच्चियों के मनोबल बढ़ाया और जो गरबे व नृत्य में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को पुरस्कार दिया।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रधान नीरज गुर्जर, विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र रेगर, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर , नगर कांग्रेस कार्यकारणी अध्यक्ष रमेश सेन, मण्डल अध्यक्ष प्रधान चाडा, वरिष्ठ नेता किशन गोदारा, कैलाश कोली, रामदेव टेपण आदि नेताओ ने गरबा महोत्सव में भाग लिया।









