भीलवाड़ा नगर निगम में उप महापौर भी निर्विरोध, राधेश्याम सोमानी निर्वाचित
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा नगर निगम में महापौर के बाद अब उप महापौर पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। भाजपा के राधेश्याम सोमानी को उप महापौर निर्वाचित घोषित किया गया है।उप महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने की निर्धारित समय सीमा तक राधेश्याम सोमानी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।नामांकन के समय भी नहीं पहुंचा कोई दूसरा प्रत्याशीभाजपा की ओर से राधेश्याम सोमानी का नाम तय होने के बाद मंगलवार को उन्होंने उप महापौर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन की निर्धारित
अवधि समाप्त होने तक विपक्ष की ओर से कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं आया।ऐसे में मतदान की नौबत नहीं आई और राधेश्याम सोमानी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।महापौर के बाद अब उप महापौर भी भाजपा काभीलवाड़ा नगर निगम में महापौर पद पर जसवंत कंवर के निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब उप महापौर पद पर भी भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की है।
इस तरह नगर निगम के दोनों प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।राधेश्याम सोमानी के उप महापौर निर्वाचित होने के साथ ही नगर निगम के नए बोर्ड में महापौर और उप महापौर पद की तस्वीर भी पूरी तरह साफ हो गई है।