, ,

छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम वन क्लिक के माध्यम से विधायक् महोदय की अध्यक्षता में सम्पन्न

303 करोड़ की राशि लाइव प्रसारण सभी जंपप्रतिनिधि व छात्रों ने देखा जीरापुर से पवन कुमार जाटव की रिपोर्ट आज दिनांक 30/10/2025 को राज्य सरकार के निर्देशानुसार शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरापुर क्षेत्रीय विधायक माननीय हजारी लाल दांगी की अध्यक्षता में , जीरापुर मंडल अध्यक्ष लखन सिंह तोमर, भंडावद मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह सोनगरा…

2 minutes

Read Time

303 करोड़ की राशि लाइव प्रसारण सभी जंपप्रतिनिधि व छात्रों ने देखा

जीरापुर से पवन कुमार जाटव की रिपोर्ट

आज दिनांक 30/10/2025 को राज्य सरकार के निर्देशानुसार शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरापुर क्षेत्रीय विधायक माननीय हजारी लाल दांगी की अध्यक्षता में , जीरापुर मंडल अध्यक्ष लखन सिंह तोमर, भंडावद मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह सोनगरा के आतिथ्य में पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णुसिंह पंवार एवं मंडल महामंत्री रमेश चंद्र शर्मा की उपस्थिति में प्राचार्य विनोद कुमार चौधरी के सानिध्य में छात्रों की छात्रवृत्ति वितरण का कार्यक्रम वन क्लिक सम्पन्न हुआ।

विद्यालय में पधारे हुए अध्यक्ष महोदय, अतिथिगणों द्वारा मां सरस्वती की पूजन अर्चन कर कार्यक्रम को शुरू किया गया।

अध्यक्षीय भाषण में विधायक सम्माननीय हजारी लाल दांगी ने बताया कि शासन छात्रों की पढ़ाई में कोई भी बाधा न आवे इसके लिए समय समय पर छात्रों को स्कूटी वितरण, सायकल वितरण गणवेश वितरण मध्याह्न भोजन, पुस्तक वितरण एवं स्कॉलर शिप के माध्यम से छात्रों की मदद करती हैं

तथा हर छात्र को मेहनत कर शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर जीवन में सफल हो ऐसी कामनाओं के साथ छात्रों का उत्साह वर्धन किया।

मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी के द्वारा वन क्लिक के माध्यम से प्रदेश भर के छात्रों के खातों में 303 करोड़ की राशि डाली गई उसका लाइव प्रसारण पधारे हुए जन प्रतिनिधि, स्टाफ सदस्यों एवं छात्रों ने देखा।

उक्त कार्यक्रम में हरिश गुप्ता, गोवर्धन लाल वर्मा स्काउटर, राकेश कुमार भावसार, भेरूलाल शर्मा, गोपाल कृष्ण वर्मा,, पवित्रा पाटीदार, ज्योति गुर्जर, दिलीप टेलर, मुकेश कुमार सेन, शैलेंद्र सिंह राठौड़, गोविंद शर्मा, लक्ष्मी नारायण दांगी, ओमप्रकाश सेन, गिरिराज गुप्ता रेडीमेड,

प्रभु लाल टेलर, अनिता वर्मा, गिरिराज गुप्ता रावली,सीमा गुप्ता दीदी, सुरेश कुमार वर्मा, अरविंद कुमार बंसल अतीक खान, शिवनाथ दांगी, कृष्णा गौड़, रईस अहमद वैशाली दांगी, राकेश कुशवाह रमेश मेवाड़े हेमराज सेन सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed