बजरी का अवैध परिवहन जारी
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। काछोला-रलायता से मानपुरा-महुआ मार्ग पर अवैध बजरी परिवहन का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।
खनिज विभाग की लापरवाही के चलते बजरी माफियाओ के हौसले इतने बुलंद है कि अब हादसे आम हो रहे है।
पुलिस समय-समय पर कार्यवाही करती है लेकिन बजरी से भरे ट्रेक्टर-ट्रॉलियां अल सुबह और रात चोरी-छिपे मुख्य मार्गो से दौड़ती नजर आती है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिलिया,पदमपुरा, रलायता, केसरपुरा, मानपुरा और गोपालपुरा के रास्तों से तेज रफ्तार ट्रेक्टरों की आवाजाही से हादसों का खतरा बढ़ गया है।महुआ, मानपुरा, श्यामपुरा और धामनिया गाँवो की सड़को पर भी भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है।
इससे न केवल राहगीरों बल्कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुरा के स्कूली बच्चो की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है।
बनास नदी के निकट स्थित पदमपुरा, बिलिया, रलायता सहित कई गांवों में बजरी का अवैध भंडारण खुलेआम किया जा रहा है।








