, , ,

राजस्थान। तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के विरोध में वाल्मीकि समाज मे आक्रोश

राजस्थान भर से लोग पहुच रहे बिलाड़ा अपराधी को फाँसी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।बिलाड़ा-कस्बे के निकटवर्ती भावी गाँव मे तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म के मामले को लेकर पूरे राजस्थान में आक्रोश व्याप्त है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से वाल्मीकि समाज के सामाजिक…

2 minutes

Read Time

राजस्थान भर से लोग पहुच रहे बिलाड़ा

अपराधी को फाँसी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।बिलाड़ा-कस्बे के निकटवर्ती भावी गाँव मे तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म के मामले को लेकर पूरे राजस्थान में आक्रोश व्याप्त है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से वाल्मीकि समाज के सामाजिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में बिलाड़ा पहुचे और उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में आरोपियों को जल्द से जल्द फाँसी की सजा देने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई।सामाजिक कार्यकर्ताओ ने बताया कि यह मामला मानवता को शर्मशार करने वाला है।

तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुए इस अत्याचार से समाज का हर वर्ग व्यथित है।समाज के प्रतिनिधियो ने कहा कि सरकार को इस प्रकरण में तुरन्त कार्यवाही कर उदाहरण प्रस्तुत करना चाइए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा घिनोना अपराध करने की हिम्मत न करे।

मोके पर पहुचे प्रतिनिधि मंडल ने भावी गाँव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हौसला दिया। बताया गया कि बच्ची अभी भी उम्मेद अस्पताल में भर्ती है जहाँ उसकी हालत अभी ठीक है।

प्रदेश भर से लोग बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे है।इस मौके पर अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेखा क्लोसिया (पूर्व सदस्य,समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व धरती तिलक शिक्षा प्रचार-प्रसार सामूहिक विवाह समिति की महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष

तथा अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी मजदूर कांग्रेस के प्रदेश मंत्री सुरेश चंद्र घुसर भी मौजूद रहे।इसके साथ राष्ट्रीय वंचित वर्ग न्याय अधिकार परिषद के राष्ट्रीय सचिव परमेश्वर लोहार सीकर,हरीश सेंदर सिरोही,प्रदेश अध्यक्ष सुनील सरवटे नागौर,

प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश वगेला सिरोही, अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी मजदूर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर भीलवाड़ा सहित विभिन्न जिलों से आये सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed