शीतकालीन अवकाश में विश्वविद्यालय परीक्षा तिथियों में परिवर्तन हेतु शैक्षिक महासंघ की मांग पर कुलगुरु ने दिए अनुकूल निर्णय के निर्देश

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-शीतकालीन अवकाश के दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रस्तावित परीक्षा तिथियों में परिवर्तन से संबंधित व्यावहारिक कठिनाइयों को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान विश्वविद्यालय की माननीय कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा से भेंट कर शिक्षक समुदाय का पक्ष विस्तार से प्रस्तुत किया। राजस्थान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्यद्वय एवं महासंघ के अखिल…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-शीतकालीन अवकाश के दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रस्तावित परीक्षा तिथियों में परिवर्तन से संबंधित व्यावहारिक कठिनाइयों को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान विश्वविद्यालय की माननीय कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा से भेंट कर शिक्षक समुदाय का पक्ष विस्तार से प्रस्तुत किया।

राजस्थान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्यद्वय एवं महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉ. नारायण लाल गुप्ता तथा दौसा जिला उपाध्यक्ष डॉ. लालाराम मीणा ने कुलगुरु को अवगत कराया कि शीतकालीन अवकाश की अवधि में परीक्षाओं का आयोजन शिक्षण व्यवस्था की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने बताया अनेक शिक्षक अपने पैतृक स्थान से दूर सेवा दे रहे होते हैं और अवकाश के दौरान अपने निवास स्थान पर जाते हैं। कई शिक्षकों के सपरिवार पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम होते हैं तथा यात्रा की योजना एवं आरक्षण काफी समय पूर्व ही सुनिश्चित हो चुके होते हैं।

ऐसी स्थिति में अवकाश के दौरान परीक्षाओं का आयोजन कतई उचित नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि अवकाश की भावना, शिक्षकों की पारिवारिक एवं सामाजिक परिस्थितियों तथा शैक्षणिक संतुलन को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा तिथियों में यथोचित परिवर्तन किया जाना उचित होगा।प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत तर्कों से सहमत होते हुए माननीय कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा ने विषय की गंभीरता को स्वीकार किया तथा हाथों-हाथ संबंधित अधिकारियों को परीक्षा तिथियों के संबंध में अनुकूल निर्णय लेने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।कुलगुरु द्वारा सकारात्मक एवं संवेदनशील रुख अपनाते हुए अनुकूल निर्णय हेतु निर्देश दिए जाने पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने माननीय कुलगुरु के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि शीघ्र ही शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हित में अपेक्षित परिवर्तित समय-सारणी जारी की जाएगी।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor