शिक्षक एवं पत्रकारों का लायंस क्लब ने किया सम्मान
पचोर। श्रीराम होटल, ए.बी. रोड पचोर में आज लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर, डिस्ट्रिक्ट 3233 G2, रीजन 7, जोन 1 की ओर से शिक्षक एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया रहे।
वहीं विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. अंसारी, लायंस चेयरपर्सन सुश्री सुषमा गोयल, लायंस चेयरपर्सन सुश्री ज्या भंडारी, लोकेश वर्मा एवं स्वप्निल गुप्ता सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।समारोह में सम्मानित शिक्षकों एवं पत्रकारों के समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं, वहीं पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से जनहित के मुद्दों को सामने लाकर समाज में जागरूकता पैदा करते हैं। ऐसे लोगों का सम्मान समाज के प्रति उनके योगदान को प्रोत्साहित करने
का माध्यम है।कार्यक्रम के दौरान सम्मानित होने वाले शिक्षक एवं पत्रकारों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।