शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-ट्विनिंग ऑफ़ स्कूल गतिविधि के अंतर्गत पीएम श्री वीर माता माणिक कवंर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा की बालिकाओं ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में लगभग 70 छात्राओं ने भाग लिया।
सर्वप्रथम प्राचार्य ने हमें विद्यालय को देखने की स्वीकृति प्रदान की विद्यालय में प्रत्येक कक्ष में स्मार्ट टीवी लगे हुए थे संगीत कक्ष में बच्चे संगीत का कार्य कर रहे थे।
रिशॉर्स रूम में बच्चे डांस सीख रहे थे एवं उनके हाथ से बने हुए बहुत ही सुंदर-सुंदर पोस्टर थे जिन्हें बहुत ही व्यवस्थित ढंग से लगाया गया था। प्रत्येक गतिविधि में बच्चे उत्साह के साथ भाग ले रहे थे और अध्यापिका छात्रों को बहुत ही मनोयोग के साथ नृत्य सिखा रही थी। स्थानीय विद्यालय की छात्रों ने बहुत ही आनंद के साथ उनसे प्रश्न किये।
वहां की प्रयोगशालाएं भी बहुत ही उच्च स्तर की थी कक्ष में जगह-जगह कंप्यूटर लगे हुए थे। खेल मैदान में बच्चों की खेल गतिविधियां चल रही थी।
छात्राओं ने वहां की प्रत्येक गतिविधि को विद्यालय में लागू करने का संकल्प लिया। छात्राओं हो वही गार्डन में बैठाकर खाना खिलाया गया। हम सभी विश्वविद्यालय को देखकर के बहुत प्रसन्न थे स्थानीय विद्यालय से प्रभारी सुनीता व्यास ,ज्योति सुमन, किरण सोडा, राकेश कुमार व्याख्याता फिजिक्स एवं प्राचार्य रीता धोबी साथ में थे।








