, , ,

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम हेतु कठपुतली नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

अंधेर नगरी आगर मालवा, 18 दिसम्बर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम हेतु संचालित 100 दिवसीय राष्ट्रीय अभियान (27 नवम्बर 2025 से 08 मार्च 2026) के तहत एकता सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र, ग्रामीण आजीविका मिशन, आगर मालवा में कठपुतली नृत्य एवं कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती…

2 minutes

Read Time

अंधेर नगरी आगर मालवा, 18 दिसम्बर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम हेतु संचालित 100 दिवसीय राष्ट्रीय अभियान (27 नवम्बर 2025 से 08 मार्च 2026) के तहत एकता सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र, ग्रामीण आजीविका मिशन,

आगर मालवा में कठपुतली नृत्य एवं कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा से उपस्थितजनों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान तथा विशेष अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि श्री दिनेश परमार, वरिष्ठ समाजसेवी श्री भेरूसिंह चौहान, डॉ. मीना स्वर्णकार एवं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. मनोज जैन उपस्थित रहे।राजस्थान से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कठपुतली नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणाम, बाल अधिकार एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी प्रभावशाली ढंग से दी गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

डॉ. मीना स्वर्णकार ने अपने संबोधन में बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं को समाज में आगे बढ़ाने तथा बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. मनोज जैन ने 100 दिवसीय राष्ट्रीय अभियान की जानकारी देते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों से अवगत कराया।

सांसद प्रतिनिधि श्री परमार ने बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटी परिवार की मजबूती का आधार है तथा लाड़ली बहना योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल बताया। वरिष्ठ समाजसेवी श्री चौहान ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु संचालित योजनाओं, विशेषकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं बाल विवाह रोकथाम से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए उपस्थितजनों से बाल विवाह रोकथाम हेतु सक्रिय सहयोग की अपील की। इसके पश्चात डीसी श्री अंकित सोलंकी द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक कार्यकर्ता श्री जमील काजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्रीमती मनीषा चौबे, श्री संतोष सोनारतिया, श्रीमती रीना पंत, एएसओ श्री के.पी. पवार, बाल कल्याण समिति सदस्य श्री लक्ष्मीनारायण चौहान, श्रीमती शिक्षा कोठारी, श्रीमती स्वाति दुबे सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं संस्थागत पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु जन-जागरूकता रथ को रवाना किया गया, जो जिले भर में भ्रमण कर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाएगा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed