,

रातलिया परिवार ने श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से समाज को सीमित कार्यक्रम का संदेश दिया

अंधेर नगरी । राजगढ़ । जिला पंचायत सदस्य राजेश रातलिया के छोटे भाई सुनील रातलिया के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही सामाजिक, राजनीतिक एवं पारिवारिक संबंधों से जुड़े लोगों का जमावड़ा उनके निवास पर लग गया। कल आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, परिजनों…

1 minute

Read Time

अंधेर नगरी ।

राजगढ़ । जिला पंचायत सदस्य राजेश रातलिया के छोटे भाई सुनील रातलिया के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही सामाजिक, राजनीतिक एवं पारिवारिक संबंधों से जुड़े लोगों का जमावड़ा उनके निवास पर लग गया।

कल आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत सुनील रातलिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ की गई। वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और पारिवारिक मूल्यों को याद करते हुए उन्हें हसमुख इंसान बताया।
रातलिया परिवार ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज में एक अच्छा मैसेज भी दिया । जिससे दिवंगत परिवार दुख के समय में बड़े आयोजन एवं फिजूल खर्चे एवं अनेकों प्रकार से समाज जागरूक होकर सीमित दायरे में कार्यक्रम आयोजित करे ।

इस अवसर पर सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा का माहौल गमगीन रहा और उपस्थित लोगों की आंखें नम दिखाई दीं ।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed