दतिया। हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच सड़क किनारे जीवन गुजार रहे बेसहारा एवं बुजुर्ग लोगों की मदद के लिए प्रशासन और समाजसेवियों ने सराहनीय पहल की। राजगढ़ चौराहा, किलाचौक सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर बैठे बेसहारा लोगों को कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित किए गए।
इस सेवा कार्य में कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा एवं समाजसेवी धर्मेंद्र शिवहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान आधा सैकड़ा से अधिक दीन-हीन एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल और गर्म कपड़े दिए गए, जिससे बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी नजर आई।राजगढ़ चौराहे पर बैठे एक बीमार बुजुर्ग को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित वृद्धाश्रम पहुंचाया गया।कड़ाके की ठंड में गरीब, बेसहारा और असहाय लोगों मदद की ।

























